गर्भवती माताओं के लिये (#8330)

गर्भवती माताओं के लिये
हे सर्वकृपालु की सेविकाओं! बच्चों की प्रारम्भिक अवस्था से ही उन्हें प्रशिक्षित करने का उत्तरदायित्व तुम पर है और इसमें तनिक भी लापरवाही बरतने की अनुमति नहीं दी गई है।

-`Abdu'l-Bahá
-----------------------

गर्भवती माताओं के लिये (#8331)

हे ईश्वर! मेरे स्वामी! तूने अपनी इस समर्पित सेविका पर जो अनुग्रह किया है उसके लिये मैं तेरे प्रति प्रशंसा और आभार प्रकट करती हूँ। यह तेरी दासी तेरी प्रार्थना और अभ्यर्थना करती है, क्योंकि सत्य ही तूने अपने प्रत्यक्ष साम्राज्य की ओर मार्गदर्शन किया है, इस क्षणभंगुर जगत में अपने आह्वान के योग्य बनाया है और उन चिन्‍हों के दर्शन कराये हैं जो समस्त पदार्थों पर तेरी विजय के प्रमाण प्रकट करते हैं। 
हे स्वामी! जो मेरी कोख में है उसे मैं तुझे समर्पित करती हूँ। अपनी कृपा और उदारता से उसे अपने साम्राज्य में प्रशंसा योग्य और सौभाग्यशाली संतान बना, ताकि तेरी शिक्षाओं के अधीन वह  विकास करे। वस्तुतः तू कृपालु है, निश्चय ही तू महान अनुग्रहों का स्वामी है।

-`Abdu'l-Bahá
-----------------------

